ऐ जिंदगी...!
Updated: May 26, 2022

जिंदगी का क्या भरोसा, जाने कब साँसों की डोर टूट जाए। करते हैं हम जिससे मोहब्बत टूटकर, जाने कब वो दुनिया छूट जाए।
रिश्ते-नाते-प्यार-वफा, एक दिन सब छोड़ चले जाएँगे। आते हाथ खाली थे, जाते भी खाली रह जाएँगे।
कुछ कसक है दिल में, कुछ खुशी और विश्वास भी। बहुत कुछ पा लिया हमने, और कुछ अगली बार पाने की आस भी।
विदाई के बाद कुछ चेहरों पर आँसू होंगे,
और कुछ मुस्कुराएँगे।
दूर कहीं तारों की दुनिया से यह देख,
हम भी तो गुनगुनाएँगे।
ऐ जिंदगी गले लगा ले,,,!
#R.K.Pal



Comments